Homeक्राइमझारखंड : फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर...

झारखंड : फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Published on

spot_img

दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजवे पंचायत के पडारी गांव में बुधवार की सुबह गांव की 25 वर्षीय मनीषा देवी की गला दबाकर हत्या कर फांसी का रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया।

मायके वाले का आरोप है कि मनीषा ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि ससुराल वाले ने हत्या कर फांसी लगाने की साजिश रची है।

सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या का मामला सुलझ पाएगा।

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भालसुमर पंचायत के भालसुमर गांव के विमल मांझी ने पुत्री मनीषा देवी की शादी सात साल पहले कांजवे पंचायत अंतर्गत ¨पडारी गांव के सुदर्शन मांझी के साथ की थी।

बुधवार की सुबह सुदर्शन ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि बेटी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी मृत अवस्था में जमीन पर लेटी हुई थी।

आस-पास के कोई ग्रामीणों ने भी उनकी बेटी को फांसी पर लटकता हुआ नहीं देखा। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के सात साल होने के बाद भी मनीषा को कोई बच्चा नहीं हो रहा था।

इसी बात को लेकर ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे। पति अक्सर उसके साथ बच्चा नहीं होने का आरोप लगाकर पीटता था।

बुधवार को बेटी को पति सुदर्शन मांझी एवं ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर गला दबाकर मार दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

पिता ने बताया कि गले पर रस्सी का कोई दाग नहीं था। बल्कि हाथ से दबाने का दाग साफ झलक रहा था।

पिता ने आरोप लगाया कि फांसी पर लटकने की सूचना ससुराल वालों ने गांव के आसपास के लोगों को भी नहीं दी।

थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता विमल मांझी के बयान पर पति सुदर्शन मांझी, ससुर खेलो माझी, सास एवं गोतनी समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने मृतका को फांसी के फंदे से उतार दिया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...