Homeक्राइमसरकार गिराने की साजिश मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो...

सरकार गिराने की साजिश मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेजा

Published on

spot_img

रांची: सरकार गिराने की साजिश मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को एसीबी की कोर्ट ने गुरुवार को दो दिनों के रिमांड की अनुमति दे दी है। रांची पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ करेगी।

एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने रांची पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए तीनों अभियुक्तों की रिमांड की मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को रांची पुलिस ने आरोपितों को रिमांड में लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था। इसके बाद कोर्ट ने आरोपित अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को दो दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को रांची के कई बड़े होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रांची के कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आईपीसी की धारा 419,420 124ए,120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने बड़े होटलों में छापेमारी की थी। मामले में कई लोगों के नाम सामने आया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...