रांची के बीएयू कैंपस में ही कर्मचारी से 3.40 लाख की लूट, बाइक से आए थे दो अपराधी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी से लूट की बड़ी वारदात हो गई।

कर्मचारी अख्तर हुसैन अंसारी से 3.40 लाख रुपए लूटकर बाइक से आए दो अपराधी चलते बने।

लूट की यह वारदात गुरुवार दिन के करीब 11 बजे बिरसा कृषि विश्वविद्यालाय के पास ही हुई, जहां बैंक से पैसे निकालकर अख्तर हुसैन अंसारी अपने ऑफिस आ रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

हालांकि, अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। कांके थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कई जगह पर चेकिंग भी लगाई गई है।

क्या कहते हैं पीड़ित

पीड़ित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अख्तर हुसैन अंसारी ने बताया कि उसने कुछ जमीन खरीदी है। उसी के भुगतान के लिए बैंक से पैसा निकाला था।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप स्थित स्टैंड में बाइक लगाकर ऑफिस की ओर जा रहे थे।

इसी बीच अचानक बाइक पर सवार दो युवक पास आये। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उनके हाथ से रुपए से भरा बैग छीनकर तेजी से फरार हो गये।

इसके बाद पीड़ि‍त कर्मचारी ने अपने सहयोगियों को इसकी सूचना दी। फिर थाने में मामले की जानकारी दी गई।

Share This Article