Homeझारखंडकांस्य पदक जीतने पर हॉकी की पुरुष टीम को रघुवर दास ने...

कांस्य पदक जीतने पर हॉकी की पुरुष टीम को रघुवर दास ने दी बधाई

Published on

spot_img

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक में भारतीय हॉकी के पुरुष टीम की ओर से कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

उन्होंने गुरुवार को कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जिन्होंने 1928 में, 1932 में और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलायी थी।

उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारतीय हॉकी दल ने मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। आज भारत के हॉकी खिलाडिय़ों ने खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो काबिले तारीफ है।

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के दो वर्ष पूरे होने पर रघुवर दास ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एक देश एक विधान का जो सपना भाजपा के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो देखा था उसका परिणाम आज दिखने लगा है।

यह पूरे देश में एक संविधान लागू करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश और संविधान को सबसे बड़ा उपहार है।

जम्मू-कश्मीर के लोग वर्षों से शांति की शीतल साया में विश्राम करने के लिए बेचैन थे। अनुच्छेद 370 के खत्म होने से उनकी यह बेचैनी खत्म हो गयी है।

एक बार फिर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरी सरकार को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

साथ ही उम्मीद करते हैं कि अनुच्छेद 370 धारा हटाकर प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया है, उसकी रोशनी में पूरा जम्मू-कश्मीर जगमगायेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...