Homeझारखंडसिमडेगा में खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, ओलिंपिक में भारतीय टीम की जीत...

सिमडेगा में खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, ओलिंपिक में भारतीय टीम की जीत पर दी बधाई

Published on

spot_img

सिमडेगा: तोक्यो में चल रहे ओलिंपिक गेम्स में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर दशकों बाद कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

मौके पर शहरी क्षेत्र में हॉकी कार्यालय के पास मुख्य पथ पर खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। 1980 के बाद भारतीय हॉकी टीम का ओलिंपिक में यह पहला पदक जीती है।

मैच की समाप्ति के बाद हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में खिलाड़ी व पदाधिकारी ढोल नगाड़े के साथ पहुंच गए। नाचते हुये एक दूसरों को जीत की बधाई दिये।

हाथों में तिरंगा, हॉकी स्टीक लेकर सड़कों पर उतर गये। हॉकी पर बनाई गई गीत बजाते हुए घंटों तक खिलाड़ी नाच कर जश्न मनाया। खुशी से झूम रहे हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटी।

मौके पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, राजू मांझी दीपक मांझी, भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से ओलिंपिक खेल रही सलीमा टेटे के पिता सुलक्शन टेटे सहित कई छोटे बड़े हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

बहुत बड़ी जीत: मनोज

कार्यक्रम में उपस्थित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए यह बहुत बड़ी जीत है।

पूरी भारतीय टीम के साथ समस्त देशवासियों को बधाई। यह जीत कई दशकों के बाद मिली है। 1972 के बाद हॉकी खेल का आयोजन एस्ट्रोटर्फ में होने लगा।

उसके बाद भारतीय हॉकी टीम में गिरावट आने लगी। 1980 में भारत की टीम स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन उस समय की परिस्थिति कुछ अलग थी। लेकिन उसके बाद ओलंपिक में भारत पिछड़ते चला गया।

कई मौके आए कि भारतीय टीम ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पायी। लेकिन इस तोक्यो ओलिंपिक में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अं

तिम चार में जगह बनाते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में जर्मनी को पराजित कर बहुत बड़ी जीत हासिल की है। भारत के गांव गांव में हॉकी का जुनून है। आने वाले ओलिंपिक में भारतीय टीम और अधिक प्रभावशाली नजर आएगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...