Homeझारखंडदेवघर DC ने प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

देवघर DC ने प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Published on

spot_img

देवघर: उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा ने प्रखंड विकास कार्यालय, सारवां, बाल विकास परियोजना कार्यालय, सारवां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंडों में चल रही योजनाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे-उपस्थिति पंजी, रोकड पंजी आदि की जांच करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारवां को इस संबंध में आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

साथ हीं समय पर कार्यालय न आने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों से सख्ती के साथ स्पष्टीकरण माँगने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड के नारंगी पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों के वास्तुस्थ्तिि से अवगत हुए। उन्होंने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी ली।

पंचायत नारंगी में चल रही बिरसा हरित ग्राम योजना के चल रहे कार्यों से अवगत हुए और सम्बन्धित सभी अधिकारियों को विकास योजनाओं से संबंधित कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...