Homeझारखंडधनबाद में एक बार फिर से लाठीचार्ज, दो घायल

धनबाद में एक बार फिर से लाठीचार्ज, दो घायल

Published on

spot_img

धनबाद: 12वीं की छात्राओं पर शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शनिवार को धनबाद बंद के दौरान एक बार फिर से लाठीचार्ज का दृश्य देखने को मिला।

दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आहूत इस बंद को समर्थन दे रहे भाजपाइ उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हो गई।

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें भाजयुमो के रामगढ़ जिला प्रभारी अभिषेक सिंह का सिर फट गया है। इस लाठीचार्ज में एक छात्रा भी घायल हो गई है।

एएसपी का एबीवीपी और भाजपा समर्थकों ने घेराव किया

लाठीचार्ज के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज स्वर्गीय का एबीवीपी और भाजपा समर्थकों ने घेराव कर दिया। बंद समर्थक लाठीचार्ज की इस घटना से काफी आक्रोशित दिखे।

इससे पूर्व सिटी सेंटर के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टायर जलाकर रोड जाम कर दिया गया था।

इसके साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर भाजयुमो के कार्यकर्ता द्वारा एसडीएम का पुतला भी फूंका गया।

इसी क्रम में कुछ बंद समर्थक उपायुक्त कार्यालय के पास सड़क पर लेट कर पुलिस प्रशासन हाय-हाय का नारा लगाने लगे।

इसको देख वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा सड़क पर से भीड़ हटने को लेकर पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओ में नोकझोंक हो गई।

इसके बाद पुलिस ने यहां पर एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन किया। इसमे भाजयुमो और एबीवीपी के कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस के इस शक्ति प्रदर्शन से आक्रोशित भाजपाइयों ने बताया कि हेमंत सरकार के पदाधिकारी गुंडई पर उतर गए हैं।

नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले लोगों पर लाठियां भांज कर जिला प्रशासन दमनात्मक कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे में निरंकुश हेमंत सरकार को अविलंब उखाड़ फेंकना आवश्यक है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...