Homeक्राइमझारखंड : रंगदारी के नाम पर मांगी AK-47 और 1000 गोलियां, गिरफ़्तार

झारखंड : रंगदारी के नाम पर मांगी AK-47 और 1000 गोलियां, गिरफ़्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ जिला पुलिस ने नक्सली रंगदारी के नाम पर एके-47 और 1000 गोलियां मांगने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी एसडीपीओ किशोर कुमार ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आबिद खान कुज्जू ओपी क्षेत्र के पुराना बाजार टांड़ का रहने वाला है।

उसका स्थाई पता मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिला अंतर्गत रेठौरा थाना क्षेत्र के उरहाना गांव का है।

उसने उत्तरी छोटानागपुर सब जोनल एरिया कमेटी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) माओवादी का पर्चा जारी कर वेस्ट बोकारो ओपी के क्वार्टर नंबर सी 33 निवासी शकुंतला देवी पति धर्मेंद्र साहू से रंगदारी मांगी थी।

नक्सली के नाम पर हथियार और गोली मांगने का सिलसिला 29 जुलाई से चल रहा था। डरे सहमे परिवार ने आठ अगस्त को इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने एमसीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये तत्काल देने का वादा करवाया और इसके बाद आगे हथियार की बात करने की बात कही।

पुलिस की इस जाल में आबिद खान फंस गया। वह रुपये लेने के लिए सोमवार को सुबह आरा चार नंबर के पास पहुंचा। उसे पुलिस टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आबिद खान ने बताया कि रंगदारी मांगने की योजना का मुख्य सरगना चतरा निवासी दुखन है। उसी ने लेवी का पैसा लेने के लिए उसे भेजा था।

आबिद खान ने यह भी बताया कि उसका एक दोस्त हजारीबाग जेल में बंद है। उसी ने उसे दुखन से मिलवाया था। पुलिस अब उन दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...