Homeझारखंडझारखंड आदिवासी बहुल प्रदेश, यहां के मूल निवासी हैं आदिवासी: ममता देवी

झारखंड आदिवासी बहुल प्रदेश, यहां के मूल निवासी हैं आदिवासी: ममता देवी

Published on

spot_img

रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस पर रामगढ़ जिले के समाहरणालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि आदिवासी जल, जंगल और जमीन से जुड़े हैं।

झारखंड आदिवासी बहुल प्रदेश है। यहां के मूल निवासी आदिवासी ही हैं। इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने, भाषा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1994 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। झारखण्ड की जनजातीय कला एवं संस्कृति अनमोल है।

आदिवासी दो शब्दों-आदि और वासी से मिलकर बना है और इसका मूल अर्थ मूल निवासी होता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बीते ढाई सालों में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आदिवासी समाज क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

मौके पर दिनेश मुंडा, अनिल मुंडा, पंकज तिवारी, वार्ड पार्षद जयंती देवी, भरत महतो, बिजेंद्र महतो, प्रकाश करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...