Homeझारखंडखिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक दुति पाहन का निधन

खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक दुति पाहन का निधन

Published on

spot_img

रांची: खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता दुति पाहन (74) का मंगलवार को निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है।

बताया गया कि सोमवार को विधायक पाहन फूल तोड़ रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आ गया था।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ही मेदांता हॉस्पिटल में उनका आज निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि खिजरी विधानसभा से वर्ष1995 और 2000 में भाजपा से दुति पाहन लगातार दो बार विधायक चुने गए थे।

इसके अलावा एक बार वे बिहार विधानसभा में एमएलसी भी रहे थे। साथ ही वह पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिजरी के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता दुति पाहन के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके अलावा उनके निधन पर सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश महामंत्री आशीष साहू, उपप्रमुख जय गोविंद साहू, पूर्व प्रमुख चंपा देवी, प्रेमचंद महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...