Homeक्राइमझारखंड : शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती का यौन शोषण करता...

झारखंड : शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती का यौन शोषण करता था दारोगा, पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल

Published on

spot_img

दुमका/धनबाद: लोगों को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही जब खतरा बन जाए तो क्या कहने।

जी हां, धनबाद महिला थाना में बलियापुर के प्रशिक्षु दारोगा हरि मोहन मरांडी के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की प्राथमिकी मामले में पीड़िता का एसएनएमएमसीएच में मेडिकल कराया गया है, दुमका शिकारीपाड़ा की इस पीड़ित दिव्यांग युवती ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया था।

पीड़ित ने पिछले साल सिटी एसपी आर रामकुमार को मामले की शिकायत की थी।

सिटी एसपी के आदेश पर महिला थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन कर प्रशिक्षु दारोगा हरि मोहन मरांडी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।

क्या है मामला

आरोप में दिव्यांग युवती ने बताया कि दारोगा गोड्डा महागामा का रहनेवाला है। पीड़िता के गांव में उसकी बहन की शादी हुई थी।

वह अक्सर उसके गांव आता था। दोनों के बीच वर्ष 2018 से ही जान-पहचान थी, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई।

दारोगा के कहने पर वह धनबाद आई। यहां एक निजी नर्सिंग होम में काम करती थी। हर सप्ताह आरोपी उसके किराये के मकान में आता था।

इस दौरान शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाया। आरोपी उसे लेकर बलियापुर भी गया था और अब शादी से इनकार कर रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...