Homeझारखंडझारखंड : गुरु जी को लगाना होगा अंगूठा, वरना फंस जाएगा वेतन...

झारखंड : गुरु जी को लगाना होगा अंगूठा, वरना फंस जाएगा वेतन का मामला

Published on

spot_img

हजारीबाग: शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक बावजूद इसके जिले के लगभग एक हजार पांच सौ शिक्षक इसकी अनदेखी कर रहे है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने समीक्षा के दौरान बॉयोमेट्रिक हाजिरी बनाने संबंधित आदेश सख्ती से लागू कराने का निर्देश डीईओ को दिया।

बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने वाले शिक्षकों का माह अगस्त से वेतन पर आफत रहेगा।

इस बाबत डीईओ ने निर्देश जारी करते हुए बॉयोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा है।

सभी प्रधानाध्यापकों को उपस्थिति विवरणी के साथ इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि स्कूल में पदस्थापित सभी शिक्षक एवं कर्मी बॉयोमेट्रिक हाजिरी बना रहे है।

कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद से शिक्षकों को मेनुअल हाजिरी बनाने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि इससे पहले शिक्षक बॉयोमेट्रिक हाजिरी बना रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी शिक्षकों को स्कूल जाने का आदेश जारी किया गया।

डीईओ ने प्रधानाध्यापकों से कितने शिक्षक वैक्सीन का सिंगल और डबल डोज लिये है इसकी जानकारी डीईओ को देने का निर्देश दिया है।

वैक्सीन नहीं लेने वाले शिक्षकों की बाबत भी रिपोर्ट मांगी गई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...