Homeझारखंडझारखंड के इस पुलिस लाइन में इंसास से चली गोली का शिकार...

झारखंड के इस पुलिस लाइन में इंसास से चली गोली का शिकार हुआ जवान, चार बच्चों का पिता था राम कुमार

Published on

spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस लाइन में बुधवार की रात गोली लगने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

ड्यूटी पूरी करने के बाद हथियार जमा करने से पहले कांस्टेबल मैगजीन निकालकर इंसास राइफल की साफ-सफाई कर रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी क्रम में इंसास से गोली चल गई और कांस्टेबल के सिर में जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई।

विधानसभा की टीम को एस्कॉर्ट करने की लगी थी ड्यूटी

मृतक कांस्टेबल राम कुमार महतो (54) चतरा जिले के हंटरगंज का निवासी था। वो 2008 बैच का कांस्टेबल था। उसके 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना को लेकर पुलिस लाइन में मायूसी छाई हुई है।

दरअसल, बुधवार को विधानसभा की टीम हजारीबाग आई थी, जिनके एस्कॉर्ट में कांस्टेबल राम कुमार महतो की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में वह मैगजीन हाउस में हथियार जमा करने से पहले ग्राउंड के चबूतरे पर बैठकर कारतूस की काउंटिंग और इंसास की साफ-सफाई कर रहा था।

इसी दौरान गोली चल गई। देर रात उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...

प्रेम प्रसंग में बाधा बने मां-बाप तो, सनकी आशिक ने कर दी हत्या ; दो बहनें घायल

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव...

खबरें और भी हैं...

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...