Homeझारखंडझारखंड में ATS के SI सहित 22 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित

झारखंड में ATS के SI सहित 22 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित

Published on

spot_img

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के एसआई पारस नाथ ओझा सहित 22 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक दिया जायेगा।

इनमें में एक को राष्ट्रपति पुलिस पदक, छह को वीरता पदक और 15 को सराहनीय पदक मिलेगा।

इससे संबंधित अधिसूचना शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की है।

उत्कृष्ट सेवा के लिए एटीएस के सब इंस्पेक्टर पारस नाथ ओझा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

किया जायेगा। साथ ही छह पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें इंस्पेक्टर मनीष चंद्र लाल, सब इंस्पेक्टर सुरेश राम, रोहित कुमार रजक, हीरालाल ठाकुर, अनिरुद्ध ओझा और यशवंत महतो शामिल है।

जबकि 15 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें संचमण तमांग डीएसपी स्पेशल ब्रांच, इम्तियाज अहसान इंस्पेक्टर एसीबी, देव कुमार राय सार्जेंट मेजर जैप दो, ललन प्रसाद सिंह सब इंस्पेक्टर रांची, देवनंदन प्रसाद सब इंस्पेक्टर सरायकेला, रवि रंजन कुमार सब इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच, लालजी तिवारी एएसआई आईआरबी 2 गुमला, मनोज कुमार एएसआई चाईबासा, रामबली प्रसाद एएसआई जामताड़ा, रंजन कुमार पाठक एएसआई एसटीएफ रांची, भगवान प्रसाद एएसआई स्पेशल ब्रांच रांची, गोपाल राम हवलदार एटीएस रांची, बंधु खरिया हवलदार खूंटी, असित बसरियार हवलदार एटीएस रांची और जय किशोर राम कांस्टेबल जेएपीटीसी पदमा शामिल है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...