Homeझारखंडराज्यपाल ने दुमका में विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को किया संबोधित

राज्यपाल ने दुमका में विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को किया संबोधित

Published on

spot_img

दुमका: राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ा।

इसके बावजूद सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ अनुसंधान का कार्य किया है।

राज्यपाल शनिवार को विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कुलपति डॉ सोना झरिया मिंज के प्रयासों को सराहना करते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रख शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर रहने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय में लगे शोध और रचित पुस्तक स्टॉल का निरीक्षण किया।

कुलाधिपति के स्वागत में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इससे पूर्व कुलाधिपति ने शहीद संताल हूल के महानायक सिदो कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कुलाधिपति का विश्वविद्यालय गेट के समीप पारंपरिक रीति-रिवाज लोटा पानी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम समापन के बाद कुलाधिपति विश्व प्रसिद्ध 108 मंदिरों का गांव मलूटी के भ्रमण के लिए रवाना हो गया।

शनिवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति ट्रेन से स्वत्रंता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन करने दुमका पहुंचे थे, जहां रेलवे स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर राज्यपाल को सम्मानित किया गया। उसके बाद राजभवन के लिए रवाना हुए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...