Homeक्राइमझारखंड : तीन दिनों से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश

झारखंड : तीन दिनों से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश

Published on

spot_img

बोकारो: जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी दक्षिणी पंचायत के परसाडीह गांव में 28 वर्षीया एक विवाहिता की कुएं में डूबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता महिला का शव शनिवार को कुएं से बरामद किया गया है, जहां महिला की गर्दन और कमर में दो बड़े-बड़े पत्थर बंधे मिले हैं। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पति ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

शव मृतका के घर के ठीक पीछे लगभग 200 मीटर दूर मेन से करीब 4 किमी दूर स्थित कुएं में मिला। मृतका की पहचान राजपति देवी (28) के रूप में की गई।

राजपति के पति सचदेव सोरेन ने तीन दिन पूर्व जरीडीह थाना में पत्नी के लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी।

मुखिया की भतीजी थी मृतका

मृतका राजपति देवी खुटरी पंचायत की मुखिया लीलावती देवी की भतीजी है। मुखिया ने बताया कि 3 दिन पूर्व राजपति के ससुराल वालों ने उसके गायब होने की बात बताई थी। साथ ही कहा था कि पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हुई थी।

मामले में जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घर के पीछे एक कुएं से पत्थर से बंधी महिला की लाश बरामद हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...