Homeझारखंडरामेश्वर उरांव ने अनवर हुसैन के निधन पर दुख प्रकट किया

रामेश्वर उरांव ने अनवर हुसैन के निधन पर दुख प्रकट किया

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने धनबाद के चिरकुंडा नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी के झंडोत्तोलन के दौरान हृदय गति रुक जाने से हुए निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

उरांव ने सोमवार को कहा कि 15 अगस्त के दिन जब पूरा देश 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा था।

चिरकुंडा में भी झंडोत्तोलन हो रहा था और झंडे को सलामी देने एवं राष्ट्रगान के बाद अचानक हृदय गति रुक जाने से अनवर हुसैन अंसारी के निधन से पूरे कांग्रेसियों में दुख की लहर व्याप्त है। ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता अनवर हुसैन अंसारी पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से पार्टी के सक्रिय नेता थे।

राष्ट्रभक्ति की भावना उनके अंदर कूट-कूट कर भरी हुए थी और इस प्रकार उन्होंने तिरंगे झंडे के नीचे अंतिम सांस ली है, उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

अनवर हुसैन अंसारी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...