Homeझारखंडरांची में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

रांची में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Published on

spot_img

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची-खूंटी मार्ग पर कोंजारी के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूटी और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई।

स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं। मरने वाले युवक की पहचान हेमंत महतो के रूप में की गई है।

वह खूंटी का रहने वाला था। अपने बहन के घर में रहकर वाहन चलाने का काम करता था।

घायलों की पहचान प्रकाश कुमार तथा अंकित एक्का के रूप में की गई है।

दोनों एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंदाघासी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रकाश का पैर टूट गया है। अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को प्रारंभिक इलाज के लिए नारायणी नर्सिंग होम में भेज दिया।

बाद में स्थिति खराब होने पर दोनों को रिम्स में रेफर किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...