Homeझारखंडझारखंड में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीज़ों की संख्या 167

झारखंड में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीज़ों की संख्या 167

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला। राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कुल 167 है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

विभाग के अनुसार झारखंड में 17 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 236 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 12475624 सैम्पल की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 16 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.09 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 347620 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5131 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

16 अगस्त को वैक्सीन की 138121 डोज लगाई गयी, जिसमें से 105749 लोगों को पहली डोज एवं 32372 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

16 अगस्त तक कुल 8933694 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2177050 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड के कुल 18 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के सात मरीज भर्ती हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...