Homeझारखंडझारखंड में यहां भाजयुमो को महंगी पड़ी पदयात्रा, 15 नेताओं समेत 40...

झारखंड में यहां भाजयुमो को महंगी पड़ी पदयात्रा, 15 नेताओं समेत 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में FIR

Published on

spot_img

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के इंजन पार्क के पास लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर भाजयुमो नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

थाने में 15 भाजयुमो नेताओं समेत 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र पासवान ने खुद थाने में लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है।

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल व महामंत्री सूरज कुमार तथा भाजपा टेल्को मंडल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के खिलाफ टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी द्वारा एफआईआर करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक झंडोत्तोलन के बाद भाजयुमो नेता बाजार में पदयात्रा निकाल रहे थे, जिसकी अनुमति नहीं थी। वहीं, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया।

पुलिस ने अमित सिंह सोहेल, अमित अग्रवाल, टेल्को निवासी पप्पू सिंह, अमित कुमार, देव भंडारी, सौरभ मजुमदार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, शशि शंकर ओझा, अशोक मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, चंचल ओझा, अनुराग मिश्रा, बिरसानगर के पप्पू मिश्रा, रवि सिंह, बागबेड़ा के मनोज तिवारी, सूरज सिंह, गोविंदपुर के सुमीत ओझा, कदमा के अमरदीप, अमित यादव, बिष्टूपुर के अजीत व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...