Homeझारखंडराष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद ने हाई कोर्ट...

राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद ने हाई कोर्ट में की जमानत याचिका दायर

Published on

spot_img

रांची: राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

रांची एसीबी की विशेष न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद आरके आनंद ने जमानत के लिए याचिका दायर की है।

आरके आनंद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर उन्हें जमानत देने की मांग की है।

फिलहाल इस याचिका पर सुनवाई के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। यह जानकारी आर के आनंद के अधिवक्ता ने बुधवार को दी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट ने पांच जुलाई को आर के आनंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इंकार कर दिया गया था।

कोर्ट ने राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी।

हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया था।

34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये घोटाला हुआ था। इस मामले में एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा, आरके आनंद सहित अन्य के खिलाफ एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...