Homeक्राइमझारखंड : महिला से लेडीज बाथरूम में छेड़खानी, पुलिस कर रही आरोपी...

झारखंड : महिला से लेडीज बाथरूम में छेड़खानी, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

Published on

spot_img

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के चौथे तल्ले पर मंगलवार की रात ऑर्थोपेडिक विभाग में एक महिला के साथ वहां के लेडीज बाथरूम में छेड़खानी का मामला सामने आया है।

महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद दूसरे मरीजों के परिजन बाथरूम पहुंचे और आरोपी युवक को दबोचा।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सरायढेला थाना ले जाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला देर रात ऑर्थोपेडिक विभाग के लेडीज बाथरूम में गई थी।

उसके पीछे युवक भी बाथरूम में घुस गया और छेड़खानी करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला की शोर सुनकर वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के परिजन वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद घटना की सूचना मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने वाले जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को दी गई।

जवानों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जवानों ने सरायढेला थाना को घटना की जानकारी दी।

सूचना पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रथमदृष्टया आरोपी नशे में लग रहा है। उसका नाम पूछे जाने पर वह अपनी पत्नी का नाम बता रहा है।

उसका कहना है कि वह किसी मरीज को देखने यहां आया था। वह किस मरीज को देखने आया था इसकी जानकारी नहीं दे रहा है।

उसका कहना है कि कल से ही यहां है। यहां उसका मोबाइल चोरी हो गया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह बाथरूम करने अंदर गया था।

उसका यह भी कहना है कि महिला ने उस पर गलत आरोप लगाया है। वह उम्र में उससे दो साल बड़ी है और बर्तन साफ करने बाथरूम में गई थी। वह आरोप लगाने वाली महिला को भी थाने ले जाने की जिद कर रहा था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...