Homeक्राइमRANCHI : BJP नेता के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर यौन शोषण...

RANCHI : BJP नेता के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज

Published on

spot_img

रांची: बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर उनके घर में मेड का काम करने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाया है।

इस संबंध में खूंटी की रहने वाली युवती ने रांची के अशोक नगर के सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पीड़िता ने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।

क्या है मामला

पीड़िता ने कहा है कि उसका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। इस वजह से वह सुनील तिवारी के घर में मेड का काम करती थी।

उसने उनके घर में करीब एक साल तक काम किया। इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।

जब वह इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती। इसी बीच कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा।

वह काम छोड़कर अपने घर लौट गई। इधर, एक सप्ताह पहले उसने मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

परिजनों ने उसे तुरंत केस दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद बीते सोमवार को वह सीधे अरगोड़ा थाना पहुंची और सुनील तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मेरे खिलाफ साजिश, सीबीआइ जांच करा लें : सुनील तिवारी

इधर, मामले में सुनील तिवारी का कहना है कि उनके यहां खूंटी की दो लड़कियां काम करती थीं, जो एक साल पहले काम छोड़ चुकी हैं।

वर्तमान में आठवीं में पढ़ने वाली एक बच्ची उनके यहां है, जो अनगड़ा की रहने वाली है। उसे वो बेटी की तरह रखते हैं और पढ़ाते हैं।

उन पर प्राथमिकी किसने दर्ज कराई, यह उन्हें नहीं पता। कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है। सीबीआई से जांच करा लें।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...