Homeझारखंडजन आशीर्वाद यात्रा : धनबाद में मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा : धनबाद में मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत

Published on

spot_img

धनबाद: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार झारखण्ड पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में बुधवार को धनबाद जिला में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की बहू-बेटी को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ हूँ।

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री ने सभी जाति, समाज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिया है।

27 ओबीसी, 12 एससी 8 एसटी, 5 अल्पसंख्यक, 11 महिला व कई युवा चेहरे को जिम्मेवारी मिली है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अंत्योदय को ध्यान में रखते हुए अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन बाधित कर अमर्यादित व्यवहार किया।

कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनता के पैसे बर्बाद हुए है। बावजूद 20 महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए।

जिनमें पिछड़ी व आर्थिक रूप से पिछड़े जेनरल समाज के आरक्षण निर्धारण करने का अधिकार राज्यों को दिया गया।

पिछड़ी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, किन्तु दुखद है कि कांग्रेस ने पिछड़ों को मिल रहे हक पर भी सवाल खड़े करने का कार्य किया। नीट परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार गरीब, पिछड़ों, दलित, महिला, युवा, किसान को समर्पित सरकार है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बारिश होता रहा। ज्यादातर स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता ने बारिश में भीगते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पारम्परिक तरीके से फूल माला देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान महुदा मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद उन्होंने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त पुरे रास्ते स्वागत और माल्यर्पण का सिलसिला जारी रहा।

उनका कारवां नवागढ़, खरखरी, तारगा, भटमुरना चौक, कतरास थाना, काँटापहाडी मंदिर, कतरास होते हुए धनबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया।

इस दौरान विभिन्न स्थलों पर स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...