Homeक्राइमझारखंड : शादी के बाद भी दो-दो लड़कों से इश्क लड़ा रही...

झारखंड : शादी के बाद भी दो-दो लड़कों से इश्क लड़ा रही थी नवविवाहिता, पति ने मोबाइल में रिकार्ड कर ली आशिक से हुई बातचीत, फिर…

Published on

spot_img

गिरिडीह: नवविवाहित से इश्क लड़ाने के आरोप में दो युवकों को पुलिस मधुबन थाना ले आई है। पुलिस दोनों आशिक और नवविवाहिता के पति से पूछताछ कर रही है।

घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों आशिक सहित महिला को पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस के लिए मामला सुलझाना बना परेशानी का कारण

महिला द्वारा लिखित तौर पर किसी पर आरोप नहीं लगाने से पुलिस के लिए मामला सुलझाना परेशानी का कारण बन गया है।

फिलहाल महिला को उसके मायकेवाले के साथ दोनों आशिक व पति भी अपनाने को तैयार नहीं हैं। महिला समिति की सदस्य पति को समझाने के प्रयास में है।

क्या है मामला

21 वर्षीय युवती की शादी 25 जुलाई को अपने ही थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। जिस युवक से शादी हुई है उसकी पहली पत्नी मर चुकी है, जिससे उसको दो बच्चे हैं।

महिला अपने पति के घर में रह रही थी, लेकिन उसके व्यवहार से पति खुश नहीं था। वह अपने दोनों आशिक से बात किया करती थी।

पति ने मोबाइल में आशिकों की बात रिकार्ड कर लिया था। चार दिन पूर्व ही महिला ससुराल से मायके चली गई।

शनिवार की रात ग्रामीणों ने महिला के साथ बातचीत करते गणोश नामक युवक को पकड़ लिया।

प्रेमी गणोश व अपने आपको फंसता देख महिला ने एक अन्य युवक अभिषेक से भी अपना संबंध होने की बात बताई।

ग्रामीणों ने महिला के द्वारा बताए गए दूसरे आशिक को भी फोन कर बुला लिया।

ग्रामीणों ने मधुबन थाना की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने दोनों आशिक व महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस के सामने समस्या उस समय उत्पन्न हो गई, जब महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार दिया।

इधर दोनों आशिक भी ना सिर्फ आरोप से इन्कार कर रहे हैं बल्कि महिला को अपनाने से इन्कार कर रहे हैं।

सोमवार शाम महिला समिति के दर्जनों सदस्य मधुबन थाना पहुंची और मामले को सलटाने में लगी हुई है।

थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...