Homeझारखंडझारखंड : दर्दनाक हादसा, बाइक सवार BSF जवान की मौत

झारखंड : दर्दनाक हादसा, बाइक सवार BSF जवान की मौत

Published on

spot_img

पलामू: नवाबाजार थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक बीएसएफ जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, तेज रफ्तार ट्रक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के बैरिया में रहने वाले 41 वर्षीय छठु यादव के रूप में हुई है।

राहगीर ने दी परिजनों को सूचना

किसी व्यक्ति ने मृतक के मोबाइल फोन से उनके घर फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पँहुचे।

वर्ष 2002 में बीएसएफ की नौकरी जॉइन करने वाले छठु अपने पीछे पत्नी,13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

असम में बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे, 10 दिन पहले ही लौटे थे घर

बताया गया कि बीएसएफ जवान छठु यादव असम में बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। वो ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैंप में थे। 10 दिन पहले ही छुट्‌टी में वो घर आए थे।

गुरुवार की रात गुरदी गांव से मेदिनीनगर के बैरिया स्थित अपने घर अपनी बाइक से आ रहे थे।

इसी दौरान एनएच 98 पर नवाबाज़ार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास बाइक को ट्रक धक्का मारकर फरार हो गया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...