Homeझारखंडझारखंड : रात 10 बजे के बाद भी लग रही थी भीड़,...

झारखंड : रात 10 बजे के बाद भी लग रही थी भीड़, DJ की धुन पर थिरक रहे थे लोग, 9 रेस्टोरेंट सील

Published on

spot_img

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार की देर रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इसमे नौ रेस्टोरेंट कोरोना नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

मोतीमहल, बिरियानी हाउस, ब्लू डायमंड, उप्स, आकाश, बिस्ट्रो एंड कैफे, सब वे, बिग्गीज बर्गर, लिट्टी सांभर आदि होटलों से पार्सल एवं खिलाने का कार्य रात्रि 10 बजे के बाद भी किया जा रहा था।

इस पर इन रेस्टोरेंट्स को अगले 48 घंटों के लिए कोविड-19 के उल्लंघन में सील कर दिया गया।

साथ ही भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। उधर, बिष्टुपुर में बुधवार को सील होटल गुरुवार को खुला मिला।

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के किनारे स्क्रैच बार में प्रतिबंधित हुक्का बार का संचालन धड़ल्ले से हो रहा था।

रात्रि 10 बजे के बाद भीड़ पाई गई। लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए मिले।

इसके बाद प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए बार में हुक्का, प्रचुर मात्र में उपकरण एवं उसमें उपयोग करने वाले तंबाकू को सोनारी थाना द्वारा जब्त कर लिया गया।

इस दौरान उत्पाद विभाग के डीएसपी एवं सब इंस्पेक्टर द्वारा शराब के स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें कुछ बोतलें कम मिलीं। पंजीकरण पुस्तिका भी नहीं मिली।

बार में सभी व्यक्तियों की पहचान बताने के उपरांत सुरक्षित घर जाने के निर्देश दिए गए। इसे अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...