Homeझारखंडशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से शिक्षक नियुक्ति से पहले Jharkhand TET परीक्षा...

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से शिक्षक नियुक्ति से पहले Jharkhand TET परीक्षा लेने की मांग

Published on

spot_img

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से आगामी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल शिक्षक बहाली से पूर्व झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2021 आयोजित कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को इस बात से अवगत कराया है कि वर्ष 2016 के बाद झारखंड में जेटेट की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक वर्ष झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट अवश्य आयोजित होनी चाहिए।

उन्होंने शनिवार को कहा कि झारखंड के छात्रों का दुर्भाग्य है कि झारखंड अलग राज्य होने के बाद अब तक केवल दो बार जेटेट परीक्षा का आयोजन हुआ है।

इस वजह से झारखंड के सभी शिक्षक प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं, जो 2016 के बाद जिनकी संख्या दो लाख है, ने शिक्षण प्रशिक्षण कोर्स डीएलएड बीएड पूर्ण कर ली है।

यह सभी छात्र- छात्राएं आगामी शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

विधायक ने शिक्षा मंत्री को लिखे अपने पत्र में उनसे से इस विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपेक्षा जताई है और कहा है कि हम आशान्वित हैं कि इस विषय पर शिक्षा मंत्री निश्चित रूप में जरूरी एवं सकारात्मक कदम उठाकर छात्र- छात्राओं के साथ न्याय करेंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...