Homeक्राइमरांची में BSNL का फर्जी जनरल मैनेजर ठगी करने से पहले गिरफ्तार

रांची में BSNL का फर्जी जनरल मैनेजर ठगी करने से पहले गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: नामकुम थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से सात लाख की ठगी करने के पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह बीएसएनएल का जनरल मैनेजर बनकर ठगी कर रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुनील नामदेव है। वह भोपाल के मिशरोद थाना क्षेत्र के नया सपरया का रहनेवाला है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि मैक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार दास के मोबाइल पर कॉल कर एक व्यक्ति ने अपने आप को बीएसएनएल का जनरल मैनेजर भीपी साह बताया।

साथ ही उसने बीएसएनएल के कर्मियों का हेल्थ इंश्योरेंस मैक्स हॉस्पिटल से टाइअप करने की बात कही।

अगले दिन एक व्यक्ति के माध्यम से भी बीआईडी डॉक्यूमेंट भेजा और आपको एलॉटमेंट लेटर बन जाने के बाद सात लाख रुपया देना होगा।

मैक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर को बीआईडी डॉक्यूमेंट फर्जी होने का पता चलने पर नामकुम थाने को सूचित किया गया।

फर्जी तरीके से ठगी करने के उद्देश्य से सात लाख लेने के लिए मैक्स हॉस्पिटल आए व्यक्ति को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मामले में एक सहयोगी भागने में सफल रहा। फरार सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार सुनील नामदेव पर भोपाल के मिशरोद थाना में पांच, निशतपुरा थाना में एक, कटला हिल्स थाना में दो और एसबाग थाना में एक मामला दर्ज है।

इसके ऊपर पहले से कुल नौ मामले दर्ज है। यह एक शातिर अपराधी है ,ठगी करने में माहिर है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...