Homeक्राइमझारखंड : बंद मकान से लापता नाबालिग लड़की का मिला शव, पुलिस...

झारखंड : बंद मकान से लापता नाबालिग लड़की का मिला शव, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Published on

spot_img

रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में शनिवार की रात एक बंद मकान से लापता नाबालिग छात्र का शव बरामद किया गया।

17 वर्षीय छात्र के घर वालों ने अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

उसके साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। छात्र शुक्रवार से लापता थी। बंद मकान में उसका शव फंदे से लटका पाया गया।

भुरकुंडा ओपी पुलिस ने मृतका के भाई के आवेदन पर अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मामले में मृतका के प्रेमी हेमराज और उसके दोस्त सोनू, ताहिर और चंद्रदेव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

छात्र के लापता होने की जानकारी स्वजन ने भुरकुंडा ओपी पुलिस को शनिवार को दी थी।

इसके बाद पुलिस को छानबीन में पता चला कि छात्र का हेमराज के साथ प्रेम-प्रसंग था।

पुलिस ने हेमराज के साथी सोनू, ताहिर और चंद्रदेव को गिरफ्तार किया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बंद आवास के कमरे से शव भी बरामद कर लिया। इसके बाद प्रेमी हेमराज भी हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, शव जिस अवस्था में मिला है उसे देखने से यह प्रतीत हो रहा कि हत्या कर लटकाया गया है।

मृतका के दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे। बताया जाता है की छात्र ने इसी वर्ष मैटिक की परीक्षा पास की थी।

आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...