Homeक्राइमरांची में फिरौती के लिए व्यक्ति का अपहरण, दो दिन के अंदर...

रांची में फिरौती के लिए व्यक्ति का अपहरण, दो दिन के अंदर मांगे 1 करोड़

Published on

spot_img

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीस रोड इलाके के रहने वाले राजेश कुमार मुंडा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। राजेश कुमार मुंडा की पत्नी कलावती ने मंगलवार को घटना की सूचना लालपुर थाने को दी है।

कलावती ने पुलिस को बताया है कि उनके पति राजेश कुमार मुंडा सोमवार की दोपहर घर से खाना खाकर निकले थे।

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने पति को फोन लगाया। फोन पर पति ने ज्यादा बात नहीं की।

सिर्फ इतना कहा कि वह लालपुर में ही हैं और कुछ लोगों के साथ हैं। थोड़ी देर बाद घर लौटते हैं। इतना कहने के बाद उन्होंने फोन काट दिया।

कलावती के फोन पर एक फोन आया और फोन करने वाले युवक ने कलावती को बताया कि उसके पति का अपहरण कर लिया गया है।

युवक ने कहा कि दो दिन के अंदर एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर पहुंचाओ। तभी उसके पति को छोड़ा जाएगा।

वरना पति के साथ कुछ भी हो सकता है। फोन आने के बाद पत्नी डर गई और उसने अपहरणकर्ता से कहा कि वह उसके पति से बात कराएं। इसके बाद कलावती ने अपने पति से बात की।

कलावती ने अपने पति से पूछा कि वह कहां हैं, तो पति ने जवाब दिया कि उसे जंगल में रखा गया है।

रात भर कलावती परेशान रही। अपने सभी सगे संबंधियों को घटना की जानकारी दी। जिस नंबर से फोन आया था उस पर फोन करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला।

मंगलवार की सुबह अपहरणकर्ता ने कलावती को फिर फोन कर 20 हजार रुपये देने पर ही उसके पति को छोड़ देने की बात कही।

मंगलवार को कलावती अपने दो महिला पड़ोसियों के साथ लालपुर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बताया जा रहा कि राजेश कुमार मुंडा के पास कुछ जमीन है। इस जमीन का सौदा चल रहा है।

अपहरणकर्ताओं को इसकी भनक लगी होगी। इसीलिए उनका अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अपहरणकर्ता आसपास के ही हैं। क्योंकि, उन्हें राजेश कुमार मुंडा की पत्नी कलावती की हर गतिविधि की जानकारी है।

ये कोई मोहल्ले का ही है जो कलावती पर बराबर नजर रख रहा है। इसकी सूचना अपहरणकर्ताओं को दे रहा है।

लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने अपहृत व्यक्ति को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...