Homeक्राइमगिरिडीह में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव,...

गिरिडीह में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

Published on

spot_img

गिरिडीह: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता संगीता देवी का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में ही फंदे से लटकता हुआ मिला।

मंगलवार को सूचना पाकर थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने उसके पति सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। संगीता दो बच्चों की मां थीं।

महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले बिरनी के सारंडा पिपराडीह गांव से दर्जनों की संख्या में लोग गोरहंद स्थित उसके ससुराल पहुंचे तथा ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस के समक्ष ही मायके वालों ने संगीता के पति सुरेंद्र यादव जेसीबी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने की शिकायत की।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पीड़ित स्वजनों की लिखित शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पति सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी कहना मुश्किल है।

मृतका के भाई सूरज यादव ने बताया कि वर्ष 2014 में वह अपनी बहन संगीता की शादी गोरहंद के स्व लोचन महतो के पुत्र सुरेंद्र यादव से की थी।

शादी के कुछ ही माह बाद दहेज को लेकर उसकी बहन को उसके ससुराल वालों परेशान करना शुरू किया।

सामाजिक स्तर पर कई बार मामले के समझौता भी हुए थे। सोमवार को जब संदिग्ध हालात में संगीता की मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...