Homeक्राइमहजारीबाग में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 8 घायल, सभी का...

हजारीबाग में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 8 घायल, सभी का चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग : बरही हजारीबाग रोड स्थित चौक मोहल्ला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आठ लोग घायल हो गए।

सभी घायलों का उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को सदर अस्पताल के रेफर किया।

घायलों में एक पक्ष की ओर से घायल 60 वर्षीय जहांगीर खान को अस्पताल से छुट्टी दी गई वहीं उनके 22 वर्षीय पुत्री चांदनी जहां व 23 वर्षीय पुत्री हसीना खान को गम्भीर चोट होने पर बरही से सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं द्वितीय पक्ष के घायलों में शमशेर खान का 27 वर्षीय पुत्र इमरान खान, स्व गफ्फार खान का 45 वर्षीय पुत्र सेराज खान, जमशेद खान की 55 वर्षीय पत्नी रुख्साना खातून, स्व गफ्फार खान का 35 वर्षीय पुत्री सोनी खान गम्भीर रूप से घायल हुए।

उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं सेराज खान की 31 वर्षीय पत्नी सलमा खातून का इलाज बरही में ही किया गया।

इस मामले में दोनों पक्षों ने बरही थाना में एक दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

जिसके आधार पर बरही थाना में 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की ओर से सरताज खान आवेदन दिया।

आवेदन के आधार पर कांड संख्या 334/ 21 दर्ज किया गया। जिसमें 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुकसाना खातून (पति शमशेर खान) ने आवेदन दिया। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...