Homeझारखंडकोरोना काल में चिकित्सकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगियां : संजय...

कोरोना काल में चिकित्सकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगियां : संजय सेठ

Published on

spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने जान पर खेलकर कई जिंदगियां बचाई है।

सेठ मंगलवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सदर अस्पताल रांची में कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार पूरे भारत में रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को रांची स्थित सदर अस्पताल में महिला मोर्चा की टीम ने चिकित्सक, नर्स बहनों एवं सभी स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षा एवम लंबी आयु की कामना की।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम 21 अगस्त रक्षाबंधन के दिन से एक सप्ताह 29 अगस्त तक कार्यक्रम चलेगा।

संजय सेठ ने कहा कि ईश्वर के बाद धरती में अगर किसी को ईश्वर का दर्जा दिया गया है तो वह चिकित्सक है।

इन्हीं चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम के बदौलत कोरोना काल में कई जिंदगियों को बचाने का काम किया गया।

इस काम में बहुत सारे चिकित्सकों, नर्स बहनों और उनकी टेक्निकल यूनिट्स ने अपना जी जान लगाकर लोगों का जीवन बचाने का काम किया, जब पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन,बेड एवं दवा के लिए हाहाकार कर रहा था।

उस स्थान पर सदर अस्पताल ने सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया एवं यथासंभव जिंदगी को बचाने का काम किया ।

कार्यक्रम में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डॉ विमलेश कुमार सिंह, डॉ अखिलेश झा, डॉ विकास कुमार, डॉ विनीता, डॉ एस प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री मंजू लता दुबे, उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, मंत्री रेनू तिर्की आदि उपस्थित थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...