Homeबिहारबिहार के अयांश के लिए 16 करोड़ जुटाने के मुहिम को लगा...

बिहार के अयांश के लिए 16 करोड़ जुटाने के मुहिम को लगा झटका, 10 साल पुराने मामले में पिता आलोक ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) बीमारी से जूझ रहे अयांश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दस साल पुराने जालसाजी के मामले में अयांश के पिता आलोक कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है।

अयांश की जान 16 करोड़ की इंजेक्शन से बच सकती है लेकिन अब क्राउड फंडिंग पर ब्रेक लगता दिख रहा है, क्योंकि अभी तक बेटे की जान बचाने के लिए क्राउड फंडिग से रुपये जुटा रहे अयांश के पिता अब सलाखों के पीछे चले गए हैं।

बताया जा रहा है कि आलोक सिंह पर दस साल पहले जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसे मामले में रांची में सरेंडर करने के बाद आलोक को जेल भेज दिया गया है।

आलोक पर गलत तरीके और झूठी जानकारी देकर बच्चों का मर्चेंट नेवी के कॉलेज में दाखिला दिलाने का आरोप है।

अयांश को बीमारी से बचाने के लिए जिस इंजेक्शन की जरूरत है उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।

पिछले कुछ दिनों से बेटे के लिए आलोक ने पैसा जुटाने की मुहिम शुरू की तो उसका फायदा भी दिखा।

छह करोड़ 85 लाख रुपये जमा भी हो गए लेकिन अब आलोक के जेल जाने के बाद उस मुहिम को झटका लगता दिखाई दे रहा है।

आलोक के खिलाफ रांची के पंडरा थाना में 2011 में जालसाजी का केस दर्ज हुआ था।

करीब दस साल बाद मामला तब सामने आया जब वह अयांश की जिंदगी को बचाने के लिए बड़े स्तर पर जन अभियान चला रहे थे।

दस साल पुराने मामले में आलोक ने रांची जाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पटना स्थित घर पर बीमार अयांश समेत दो बच्चों को लेकर पत्नी नेहा सिंह अब अकेली हैं।

हालांकि, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग अब भी आलोक की जान बचाने के लिए अयांश को बचाना है नाम से मुहिम चला रहे हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...