पहली से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में होगी कटौती

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पहली से लेकर 12वीं कक्षा के सिलेबस में लगभग 25 फ़ीसदी कटौती की जाएगी।

संशोधित सिलेबस के आधार पर सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।

इसमें सभी विषयों में 25- 25 फ़ीसदी सिलेबस में कटौती की सहमति दी गई है।

साथ ही अंग्रेजी सहित वैसे विषय जिसमें कठिन अध्याय हैं और उसे नहीं पढने से नुकसान नहीं है तो उन्हें भी संशोधित सिलेबस से हटाने को कहा गया है।

नौवीं से 12वीं की छमाही और वार्षिक परीक्षा जैक की ओर से लेने पर भी मुहर लगाई गई।

इसके अलावा पहली से आठवीं तक की छमाही परीक्षाएं झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा लेने एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा जैक द्वारा लेने को भी मंजूरी दी गई।

प्रस्ताव को अंतिम अनुमोदन के लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा के पास भेजा गया है।

उनकी ओर से सहमति मिलने के बाद संशोधित सिलेबस छात्र छात्राओं के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Share This Article