HomeUncategorizedभाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी किया...

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी किया घोषित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी घोषित किया है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ सात सह प्रभारी भी बनाए गए हैं।

इनमें ज्यादातर चेहरे मोदी सरकार में मंत्री हैं। धर्मेंद्र प्रधान समेत पांच चेहरे मोदी सरकार में मंत्री हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से इन सभी नामों की सूची जारी की गयी है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

इनके अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को लेकर कोई भी चूक नहीं करना चाहती।

लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए सभी अनुभवी नेताओं को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत इन सभी नेताओं का लंबा राजनीतिक अनुभव है। संगठन में काम करने के साथ ही सरकार में काम करने का भी इन नेताओं को अनुभव है।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। आमतौर पर सात फेज में यहां चुनाव संपन्न कराए जाते रहे हैं।

लिहाजा यह माना जा रहा है कि सभी सात सह प्रभारियों को चरणवार चुनाव के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि यूपी की सत्ता में एकबार फिर भाजपा को लाया जा सके।

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों के लिए संगठन प्रभारियों की भी घोषणा की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए लोकसभा सांसद संजय भाटिया को संगठन प्रभारी घोषित किया गया है।

ब्रज क्षेत्र के लिए बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का संगठन प्रभारी घोषित किया गया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...