Homeझारखंडरांची जिला में स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों का होगा सर्वे: उपायुक्त

रांची जिला में स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों का होगा सर्वे: उपायुक्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची जिला में चल रहे सभी स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों का सर्वे कर सूची तैयार की जाएगी।

बुधवार को हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने ये निदेश दिये।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रांची जिला में चल रहे सभी स्टोन क्रशर और ईट भट्टों का सर्वे करने का निर्देश दिया।

सर्वे के दौरान आवश्यक कागजात की जांच कर अवैध-वैध ईट भट्ठों और क्रशर को चिन्हित कर सूची तैयार की जाएगी।

उपायुक्त ने सर्वे का कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

जिला में चल रहे स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों के सर्वे का कार्य फैक्ट्री इंस्पेक्टर, पोलूशन बोर्ड के पदाधिकारी, माइनिंग ऑफिसर, संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी करेंगे।

सर्वे के बाद अवैध पाए जाने वाले स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की जाएगी।

समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स बैठक में आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण, वन प्रमंडल पदधिकारी रांची, अपर समाहर्त्ता रांची, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद रांची, संबंधित अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...