तेजस्वी यादव का रांची में होगा भव्य स्वागत: अभय सिंह

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 18 सितंबर को रांची आ रहे हैं।

रांची आगमन पर उनका झारखंडी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया जाएगा। अभय सिंह गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनके आने के बाद वह सबसे पहले जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद वह बिरसा चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उनके स्वागत के लिए 31 तोरण द्वार झारखंड के महापुरुषों के नाम बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को डिबडीह स्थित कार्निवल हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें झारखंड के सभी जिला के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अभिनंदन समारोह को वह संबोधित करेंगे। 81 विधानसभा में राजद को मजबूत करने के लिए वह झारखंड आ रहे हैं।

यह उनका पहला कार्यक्रम नहीं है बल्कि प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को वह दो दिवसीय प्रवास पर रांची आएंगे। 2024 के चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करना है।

Share This Article