Latest Newsबिहारबिहार में बाढ़, ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान का जल्द...

बिहार में बाढ़, ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान का जल्द मिलेगा किसानों को मुआवजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण किसानों की खरीफ फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के आकलन के मुताबिक, खरीफ सीजन में राज्य में बाढ़ और बारिश से 998.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कृषि विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। बिहार सरकार ने बाढ़ और अतिवृष्टि तथा विभिन्न कारणों से भूमि की क्षति का आकलन करा लिया है।

आकलन के अनुसार जल्द ही किसानों को नियमानुसार समुचित फसल क्षतिपूर्ति हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य के 30 जिलों के किसानों के फसल की क्षति की रिपोर्ट विभाग को मिल गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उन सभी किसानों को मुआवजा राशि देगी, जिनकी फसल को नुकसान हुआ है।

राज्य के कृषि विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जिलों के 283 प्रखंडों के 6 लाख 45 हजार 708. 63 हेक्टेयर भूमि में फसल का नुकसान हुआ है जो कुल खरीफ की फसल का 33 प्रतिशत है। इसकी कुल अनुमानित राशि 875.27 करोड़ रुपये है।

इसी प्रकार विभिन्न कारणों से जिलों में परती रह गई 1,41,227़71 हेक्टेयर क्षति के लिए 96.03 करोड़ यानी कुल 7,86,936़34 हेक्टेयर क्षति के लिए 971 30 करोड़ क्षति का आकलन किया गया है।

इस प्रकार सितंबर महीने के अंत में कराए गए आकलन में 6 जिले पटना, नालन्दा, बेगुसराय, लखीसराय, पश्चिमी चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण में भी क्षति हुई है।

इन 6 जिलों में 18,067.65 हेक्टेयर में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति के लिए 26.81 करोड़ रूपये की आवश्यकता का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की हुई क्षतिपूर्ति जल्द ही प्रारंभ कर दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...