Homeक्राइमRANCHI : गांववालों ने बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पीटा, FIR दर्ज

RANCHI : गांववालों ने बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पीटा, FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: डायन होने का आरोप लगाकर एक वृद्धा के साथ मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि एक अक्टूबर को डिंबूजर्दा पंचायत के भिंसायडीह गांव में वृद्धा मंगला देवी को गांव के कुछ महिला-पुरुषों ने डायन होने का आरोप लगाकर घर से घसीटकर मारपीट की थी। एक लड़की ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था।

घटना के वक्त पीड़िता का बेटा मनसुख स्वांसी रांची में था। उसे घटना की जानकारी पीड़िता की बहू देवयानी देवी ने फोन पर दी।

इसके बाद मनसुख घर पहुंचा और स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पीड़िता को डायन ही बताते रहे।

बाद में पीड़िता मंगला देवी, मनसुख स्वांसी और देवयानी देवी ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के कार्यालय बुंडू पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर बनाया गया वीडियो भी दिखाया।

एसडीपीओ अजय कुमार ने तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को फोन पर मामले की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...