Homeक्राइमगिरिडीह में फरार नक्सली मनोज मरांडी गिरफ्तार

गिरिडीह में फरार नक्सली मनोज मरांडी गिरफ्तार

Published on

spot_img

गिरिडीह: गिरिडीह में कैदी वाहन पर हुए हमले में शामिल कुख्यात भाकपा माओवादी मनोज मरांडी को जमुई (बिहार) पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली ने वर्ष 2013 पूर्व की मुठभेड़ में मारे गए इनामी नक्सली चिराग दा के साथ गिरिडीह में कैदी वाहन पर हमला कर खूंखार माओवादी परवेश दा समेत कई माओवादी को कैदी वाहन से मुक्त कराया था।

सात वर्षों से फरार चल रहे नक्सली मनोज के खिलाफ कैदी वाहन का एक केस गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना में दर्ज है।

जमुई के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आठ नक्सली केस दर्ज है, जिसमें तीन चकाई थाना में दो खेराथाने में और दो अन्य थानों में केस दर्ज है।

बताया गया है कि गिरफ्तार नक्सली पिछले तीन साल से गुजरात के सूरत में रह कर एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहा था लेकिन इसके बाद भी इसे जमुई में संगठन में मिलिट्री विंग का जिम्मा मिला हुआ था और संगठन विस्तार का काम भी कर रहा था ।

वर्ष 2013 में दबोचे गये नक्सली ने गिरिडीह कोर्ट में पेशी कर वापस जेल लौटने के क्रम में कैदी वाहन पर हमला कर कई कुख्यात माओवादियों को वाहन से उतार कर फरार हो गया था। तब से ही गिरिडीह पुलिस मनोज मंराडी को तलाश रही थी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...