Homeक्राइमझारखंड : एरिया कमांडर सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

झारखंड : एरिया कमांडर सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

Published on

spot_img

रांची: एक करोड़ के माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर हार्डकोर नक्सली अनल दा उर्फ उर्फ पतिराम मांझी के मारक दस्ते का एरिया कमांडर बैलून सरदार, दस्ता सदस्य गाजु उर्फ सूरज सरदार और रायमुनी कुमारी उर्फ गीता ने सोमवार को आईजी अभियान एवी होमकर के समक्ष सरेंडर कर दिया।

रांची रेंज डीआईजी पंकज कंबोज के कार्यालय परिसर में आयोजित सरेंडर कार्यक्रम में तीनों नक्सलियों ने सरेंडर किया।

मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सीआरपीएफ जगुआर और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार सफलता में भी मिल रही है।

साथ ही झारखंड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने के लिए भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति के तहत कार्य किया जा रहा है ।जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है।

अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किए हैं।

आईजी ने कहा कि पुलिस के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश और संगठन के आंतरिक शोषण से परेशान होकर तथा झारखंड सरकार की आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इन तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

एरिया कमांडर बैलून सरदार और गाजु उर्फ सूरज सरदार और रायमुनी कुमारी उर्फ गीता ने सरेंडर किया है। आईजी अभियान ने कहा कि आज झारखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सेंट्रल कमिटी सदस्य अनल दा

के दस्ते के एरिया कमांडर सहित तीन सदस्यों ने सरेंडर किया है। खूंटी चाईबासा और सरायकेला जिला नक्सल क्षेत्र से पीड़ित रहा है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...