Latest Newsबिहारकांग्रेस नेताओं के हिंदुत्व पर उठाए जा रहे सवाल पर भड़की बिहार...

कांग्रेस नेताओं के हिंदुत्व पर उठाए जा रहे सवाल पर भड़की बिहार भाजपा, राहुल को भेजेगी गीता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने और फिर राशिद अल्वी द्वारा जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना राक्षसों से किए जाने के बाद भड़की बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गीता भेजने की घोषणा की है।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे रविवार को राहुल गांधी को गीता की एक प्रति भेजेंगे।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अनेकों स्वयंसेवी संस्थाएं हैं जो लगातार हिंदू समाज में एकता एवं व्यक्तियों में राष्ट्रीयता जगाने का कार्य करती हैं पर एक और तथाकथित राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष संगठन है, जिसका हिंदू समाज की एकता एवं स्वाभिमान जगाने में अहम योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि इस तथाकथित राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष संगठन के संयोजक राहुल गांधी हैं एवं सहसंयोजक असदुद्दीन ओवैसी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह एवं कपिल सिब्बल हैं।

इन नेताओं पर चुटकी लेते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि पिछले दो चुनाव से भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बना रही है, जिसमें लाखों कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान है पर इसमें राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, ओवैसी एवं सलमान खुर्शीद जैसे लोगों वकतव्यों के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता।

सलमान खुर्शीद के बाद राहुल गांधी के वक्तव्य के लिए हिंदूवादी संगठनों को आभारी होना चाहिए की आम जनमानस में इनका वक्तव्य यह बताने में सक्षम हो गया कि अगर नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे तो यह देश किस दिशा में जाएगा।

राहुल गांधी को गीता की प्रति भेजने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, रविवार को मैं राहुल गांधी जी को भागवत गीता की प्रति भेज रहा हूं, क्योंकि वह विश्व के एकमात्र हिंदू हैं जो बिना उपनयन संस्कार के भी जनेऊधारी हैं और चुनाव के मौसम में मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...