Homeझारखंडरांची से खुलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव

रांची से खुलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव

Published on

spot_img

रांची: रांची से खुलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मध्य पूर्व रेलवे की तरफ से हुआ है। साथ ही रेलवे बोर्ड की ओर से स्टेशनों और ठहराव में भी बदलाव निर्णय किया गया है।

ये बदलाव नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रांची -सासाराम एक्सप्रेस और चोपन-रांची एक्सप्रेस में किए गए हैं।

ट्रेन संख्या 18635 और 18636 रांची-सासाराम एक्सप्रेस 28 नवंबर से सप्ताह में छह दिन चलेगी। रेलवे की तरफ से इस ट्रेन का रांची और सासाराम से रविवार को परिचालन बंद करने का निर्णय किया गया है।

साथ ही सासाराम से इसके खुलने की अवधि को 15 मिनट बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेन वहां से 10.15 की जगह 10.30 में खुलेगी।

राजधानी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव:

रांची नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। 12454 और 12453 नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

28 नवंबर से मार्ग में परिवर्तन होगा। पहले जहां ये ट्रेन गढ़वा, टोरी, बरकाकाना, मुरी से गुजरती थी। अब ये ट्रेन चुनार, चोपन, टोरी और लोहरदगा से गुजरेगी।

रांची-नई दिल्ली राजधानी अब हर शनिवार को चोपन और चुनार होकर चलेगी। इसके मद्देनजर शनिवार को इसकी टाइमिंग में भी फेरबदल किया गया है।

27 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को यह ट्रे नई दिल्ली से 4:10 बजे खुलेगी। अगले दिन रविवार को यह ट्रेन सुबह 9:40 में रांची पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस 28 नवंबर से प्रत्येक रविवार को रांची से शाम 5:15 बजे खुलेगी और सोमवार 11:10 दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 18631 रांची- चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी में बदलाव किया गया है। रांची, पिसका और लोहरदगा स्टेशन के ठहराव में बदलाव किया गया है

। रांची से ट्रेन 09:20 बजे के स्थान पर 09:45 बजे चलेगी। पिस्का 10:03 पर और लोहरदगा 11 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा हटिया-इस्लामपुर-हटिया में एक सामान्य टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक कोच बढ़ाया गया है। एक दिसंबर से ट्रेन का डी-4 कोच अब सामान्य श्रेणी का कोच होगा।

इसमें यात्री अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। इस कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों से मेल एक्सप्रेस का किराया लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...