HomeUncategorizedरिपब्लिक डे पर देश की राजधानी दिल्ली में दिखी बुलंद भारत की...

रिपब्लिक डे पर देश की राजधानी दिल्ली में दिखी बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर…

Published on

spot_img

Delhi Republic Day: शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू (Smt. Draupati Murmu) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि थे।

Image

राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर नजर आई।

भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके

भारतीय संविधान (Indian Constitution) को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके हैं। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि थे।

Image

इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भारत की सैन्य ताकत से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरी भव्यता के साथ दिखी। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 9 झांकियां शामिल हुईं।

केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुईं

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुईं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल थीं।

भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान करीब 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल थीं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर कर्तव्य पथ पर इस भव्य कार्यक्रम के गवाह बने। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले 7 दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। यह छठा मौका था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है।

राज्यों की झांकियों में UP की झांकी बहुत ही मनमोहक रही

Image

राज्यों की झांकियों में UP की झांकी बहुत ही मनमोहक रही। उसकी थीम विकसित भारत, समृद्ध विरासत थी। झांकी के अगले हिस्से पर अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) की प्रतिकृति बनी थी जिसके ऊपर धनुष-बाण लिए रामलला सुशोभित हो रहे हैं।

4 दिन पहले ही 22 जनवरी को Ayodhya में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। झांकी में यूपी की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ विकास की तस्वीर भी बुलंद हो रही है। कलश के प्रतीक के साथ दो साधुओं को दिखाया गया है जो प्रयागराज में माघ मेले और अगले साल होने वाले महाकुंभ के प्रतीक हैं। इसके अलावा झांकी में जेवर एयर पर्ट और रैपिड रेल को भी दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश की झांकी की थीम आत्मनिर्भर नारी- विकास का मूल मंत्र रहा। झांकी के सबसे आगे वाले हिस्से पर इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी की जीवंत मूर्ति दिख रही थी। चतुर्वेदी रीवा जिले की हैं।

कर्तव्य पथ पर देश की नारी शक्ति का उद्घोष सुनाई दिया। पहली बार आर्मी, Air Force और नेवी तीनों ही सेनाओं की महिला दस्ता ने परेड में हिस्सा लिया। 15 महिला पायलट एयर फोर्स के फ्लाइ पास्ट का हिस्सा रहीं। इसी तरह सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी सिर्फ महिलाएं हीं शामिल रहीं।

फ्रांस के 95 जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया

Image

फ्रांस के अंतरिक्ष और वायु सेना बल के एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान के साथ दो राफेल लड़ाकू विमान दिल्ली के आसमान में गरजे। जब फ्रांस के करीब 95 जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया तब राफेल विमानों ने आसमान में उड़ान भरी।

फ्रांस के 30 सदस्यीय बैंड ने भी भव्य परेड में प्रस्तुति दी। फ्रांस के सशस्त्र बलों ने दूसरी बार भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है। इससे पहले 2016 में फ्रांस के सैनिक भारत के इस भव्य समारोह में भाग लेने वाली पहली विदेशी सैन्य टुकड़ी के तौर पर शामिल हुए थे।

परेड के मुख्य आकर्षणों में सीआरपीएफ, एसएसबी और बीएसएफ की डेयर डेविल्स का हैरतअंगेज प्रदर्शन रहा। संयुक्त टीम ने मोटरसाइकलों पर ऐसे कारनामे दिखाए जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलिया दबाने को मजबूर हो जाएं। सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सीमा नाग ने अभिवादन फॉर्मेशन में VIP गेस्ट को सलामी दी।

परेड के दौरान India-France की दोस्ती की शानदार तस्वीरें दिखीं। परेड में फ्रांसीसी सेना के बैंड और मार्चिंग दस्ते ने भी हिस्सा लिया। पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे पर हुए परेड में भारतीय सैनिकों और एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया था। फ्रांसीसी सेना (French Army) के मार्चिंग दस्ते में 90 Legionnaires शामिल थे।

बड़ी तादाद में लोग जुटे

PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सुबह 10 बजे के करीब नैशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) पहुंचे जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख पहले से मौजूद थे। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम करीब 15 मिनट तक वॉर मेमोरियल रहे।

वॉर मेमोरियल पर अमर बलिदानियों को नमन करने के बाद PM मोदी (Modi) कर्तव्यपथ पहुंचे। वहां बड़ी तादाद में लोग जुटे हुए हैं और उनमें गजब का उत्साह है। PM मोदी (Modi) ने वहां जुटे आम लोगों का अभिवादन किया एवं उनसे बातचीत भी की।

spot_img

Latest articles

बुजुर्ग मंगल मुंडा की पीट-पीटकर हत्या, 2 संदिग्ध हिरासत में

Jharkhand News: झारखंड के नामकुम थाना एरिया के हाहाप गांव में जमीन विवाद ने...

सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, स्टाफ की Alertness से बचा बड़ा हादसा

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार सदर अस्पताल में मंगलवार (23 सितंबर 2025) को ममता...

झारखंड कैबिनेट मीटिंग कल, CM हेमंत सोरेन की अगुवाई में होंगे बड़े फैसले!

Jharkhand Ranchi News: झारखंड कैबिनेट की अगली मीटिंग 24 सितंबर (बुधवार) को प्रोजेक्ट भवन...

फैक्टरी में भीषण आग, प्लास्टिक ग्लास यूनिट जलकर राख, लाखों का नुकसान

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मंगलवार सुबह अंजनी प्लास्ट...

खबरें और भी हैं...

बुजुर्ग मंगल मुंडा की पीट-पीटकर हत्या, 2 संदिग्ध हिरासत में

Jharkhand News: झारखंड के नामकुम थाना एरिया के हाहाप गांव में जमीन विवाद ने...

सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, स्टाफ की Alertness से बचा बड़ा हादसा

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार सदर अस्पताल में मंगलवार (23 सितंबर 2025) को ममता...

झारखंड कैबिनेट मीटिंग कल, CM हेमंत सोरेन की अगुवाई में होंगे बड़े फैसले!

Jharkhand Ranchi News: झारखंड कैबिनेट की अगली मीटिंग 24 सितंबर (बुधवार) को प्रोजेक्ट भवन...