Latest Newsझारखंडरांची में लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

रांची में लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Robbery Case Ranchi: रांची के सोनाहातु थाना पुलिस ने भारत फाइनेन्स इनक्लूजन लिमिटेड कम्पनी (Bharat Finance Inclusion Limited Company) में कार्यरत कलेक्शन एजेन्ट आकाश कुमार शर्मा से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम शंभू बड़ाईक है। वह रांची के अनगड़ा का रहने वाला है।

इसके पास से लूट के पांच हजार रुपये, काले रंग का बैग और घटनास्थल पर इस्तेमाल किया हुआ मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

तकनीकी शाखा के सहयोग से एक अपराधी गिरफ्तार

DSP Amar Kumar Pandey ने शनिवार को बताया कि 23 सितंबर को आकाश कुमार शर्मा से 1 लाख दो हजार 360 रुपये हथियार के बल पर लूट लिया गया था।

इस संबंध में थाने में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में आकाश कुमार शर्मा ने बताया था कि वह बुंडू के भारत फाइनेन्स इनक्लूजन लिमिटेड कम्पनी (Finance Inclusion Limited Company) में कलेक्शन एजेन्ट के रुप में कार्यरत है। वह कलेक्शन कर रुपये ले जा रहा था।

इसी दौरान चार अपराधियों ने हथियार के बल पर कलेक्शन के रुपये लूट कर फरार हो गये। DSP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान और तकनीकी शाखा के सहयोग से एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...