एक दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में रांची में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Strong Demonstration in Ranchi : संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को Ranchi में एक दिवसीय आम हड़ताल (General Strike) के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सैकड़ों मजदूर, किसान, युवा और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों ने Albert Ekka Chowk पर एकत्र होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तक मार्च निकाला।

मजदूर विरोधी नीतियों का आरो

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है।

वक्ताओं का कहना था कि चार लेबर कोड लागू होने से मजदूरों के अधिकार छिन जाएंगे और नौकरी की सुरक्षा खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर और किसान विरोधी नीतियों को लगातार आगे बढ़ा रही है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध

प्रदर्शनकारियों ने India-US trade Deal का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इस तरह के समझौते से देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कई संगठनों की रही भागीदारी

इस विरोध प्रदर्शन में वामपंथी और धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। भाकपा के राज्य सचिव मनोज भक्त, कॉमरेड प्रकाश विप्लव और महेंद्र पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, झारखंड जन अधिकार मंच, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आईसा, एप्पवा और एक्टू से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

आम लोगों को किया जागरूक

प्रदर्शन के दौरान करीब 500 पर्चे बांटे गए, जिनमें केंद्र सरकार की नीतियों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन मजदूर-किसान एकता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।