HomeUncategorizedअचानक IndiGo फ्लाइट में बंद हो गया AC, गर्मी से बेचैन होकर...

अचानक IndiGo फ्लाइट में बंद हो गया AC, गर्मी से बेचैन होकर 3 यात्री हो गए बेहोश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Passengers fainted on flight due to heat: दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo फ्लाइट का AC अचानक बंद हो गया। गर्मी और बेचैनी इतनी ज्यादा हुई कि तीन यात्री (Passenger) बेहोश हो गए।

इसके अलावा अन्य यात्री घुटन से परेशान हुए तो हंगामा शुरु हो गया। फ्लाइट संख्या 6 E 2235 में टेक ऑफ से पहले ही AC अचानक बंद हो गया। इससे यात्रियों को गुस्सा आ गया।

फ्लाइट के अंदर के कई Video सोशल मीडिया पर Viral हो रहे हैं।

AC बंद होने की वजह फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई। ऑक्सीजन की कमी के चलते तीन यात्री बेहोश हो गए। जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पूरी यात्रा के दौरान फ्लाइट का एसी खराब रहा। टेक ऑफ से पहले यात्रियों ने CREW मेंबर्स को इसके बारे में बताया था लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

फ्लाइट का AC बंद होने से परेशान यात्रियों को तकलीफ में सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा। गर्मी और उमस ने उनकी दिक्कत को और बढ़ दिया। यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट गया।

वायरल Video में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, हमारा दिमाग खराब है जो हम AC ठीक करने को बार-बार बोल रहे हैं, तुम्हें समझ नहीं आ रहा। दूसरा यात्री कहता है, हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं।

वीडियो में कई यात्रियों को क्रू पर गुस्सा निकालते हुए देखा जा सकता है। एक यूजर ने कहा, यहां ऐसा ही होता है। दूसरे यूजर ने कहा, फ्लाइट में एसी जरूरी है। नहीं तो बहुत गर्मी हो जाएगी। यात्रियों की परेशानी समझ सकता हूं।

इंडिगो को अपनी सेवाएं बेहतर करनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, Indigo, तुम लोगों को क्या हो गया है हर बार तुम्हारी सेवाओं को लेकर शिकायत आती है। चौथे यूजर ने लिखा, Indigo भारत में सबसे खराब एयरलाइन सेवाओं में से एक बनती जा रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...