HomeझारखंडACB ने किया हेहल के CO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति...

ACB ने किया हेहल के CO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Anti Corruption Bureau (एंटी करप्शन ब्यूरो)  में आय से अधिक संपत्ति मामले में हेहल के अंचलाधिकारी (CO) रहे अनिल कुमार सिंह (Hehal CO Anil Kumar Singh) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसे लेकर ACB में मामला दर्ज किया गया है।

अनिल कुमार के खिलाफ ACB ने एक अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017 तक की अवधि को चेक पीरियड मानते हुए आय से अधिक संपत्ति की गणना की है।

ACB के पुलिस उपाधीक्षक राज नारायण सिंह की शिकायत पर जांच के बाद अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज (Disproportionate Assets Case) किया गया।

अनिल के विरुद्ध 28.65 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति की गणना की गई

अनिल कुमार सिंह ने चेक पीरियड में कुल 30 लाख 54 हजार 967 रुपये की संपत्ति अर्जित की है। चेक पीरियड में अर्जित ऐसेट एवं व्यय (Assets And Expenses) के रूप में इनके द्वारा कुल 86 लाख 65 हजार 513 खर्च किया गया था।

निर्धारित चेक पीरियड में इनकी आय 67 लाख 35 हजार 501 रुपये की गणना की गई। इस आधार पर गणना करने पर पाया गया कि निर्धारित चेक पीरियड (Check Period) में इनके द्वारा आय की तुलना में 19 लाख 30 हजार 12 रुपये अधिक व्यय किया गया।

इसके आधार पर इनके विरुद्ध 28.65 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति की गणना की गई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...